हमीरपुर / जनपद में राठ क्षेत्र के मुस्करा थाना अंतर्गत गहरौली गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गश खाकर गिरने से 53 वर्षीय एक किसान की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा बुधवार की दोपहर मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राठ क्षेत्र के मुस्करा थाना अंतर्गत गहरौली गांव का निवासी 53 वर्षीय अरिमर्दन राजपूत पत्र अजीत सिंह जो कि अपने खेतों से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अचानक वह गश खाकर गिर गया। जिसके बाद आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने किसान अरिमर्दन सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। तथा अपने पिता की 95 बीघा कृषि भूमि में अपने भाई के साथ खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो कि अपने पीछे पत्नी मिथलेश के अलावा छोटे भाई अरविंद राजपूत सहित दो पुत्र और एक पुत्री को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। मामले में मुस्करा थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
