गुरसरांय(झाँसी)। राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली के तत्वावधान में ब्लॉक गुरसरांय के सभागार में एक बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉक्टर एम०एल०शर्मा ने की मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिव कैप्टन राजेश शर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा प्रीति शर्मा, डायरेक्टर मेडिकल कमल एवं देव आर पी माठौर केंद्रीय संगठन मंत्री तथा रामनारायण पस्तोर उपस्थित रहे। मीटिंग में महिला संगठन को मज़बूत करने की दृष्टि से राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से श्रीमती सकुन घोष को राष्ट्रीय महिला मोर्चा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसका नियुक्ति प्रमाण पत्र अध्यक्ष एम एल शर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी सतीश चंद्र चौरसिया एवं जिलाध्यक्ष प्रीति शर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल डॉ हिरदेस खरे द्वारा श्रीमती सकुन घोष को सौंपा गया जिससे पूरे सभागार में सैकड़ों की संख्या में बैठी महिलाओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई मीटिंग को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एम०एल० शर्मा ने कहा संगठन पूरे हिंदुस्तान में है जिसकी संख्या 14 लाख चालीस हज़ार के आस पास की संख्या में पहुँच गई है सभी पदाधिकारी मानव सेवा का कार्य कर रहे हैं आगे कहा में 24 घंटे समाज सेवा के लिए तत्पर हूँ मानव समस्याओं के लिए 24 घंटे हमारे दरवाज़े खुले हैं मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल ने कहा हम क्षेत्र की समस्याओं के हल करने के लिए हमेशा तत्पर हूँ उन्होंने कहा संस्कारवान ही लोग आगे बढ़ते हैं कैप्टन राजेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा तभी कार्य पूर्ण होंगे। सतीश चौरसिया ने कहा मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है मानव सेवा करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मानवाधिकार के बारे में अवगत कराना है प्रीति शर्मा ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को जागरूक होना आवश्यक है तभी हम अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकेंगे कार्यक्रम का संचालन निर्वाचन आयुक्त डॉक्टर हिरदेश खरे द्वारा किया गया इस मौक़े पर मुख्य रूप से प्रमुख साहित्यकार सुकदेव कुमार व्यास,श्रीराम सेवा समिति के आत्मा राम फ़ौजी, श्रीमती सावित्री देवी, कविता शर्मा, ममता शर्मा, रस्मी शास्त्री, विनीता मिश्रा, क्रान्ति देवी, श्रीमती संगीता, श्रीमती शीलू, श्रीमती उमा देवी, संतोषी देवी, रेखा, ऊषा देवी, श्रीमती रुक्मणी, द्रोपती देवी, केसरबाई पूनम सिंह, कल्पना सिंह, राजकुमारी, रजनी, कलावती सहित सैकड़ों की संख्या मैं मातृ शक्ति उपस्थित रही। अंत में सभी का आभार कार्यक्रम की संयोजिका सकुन घोष ने व्यक्त किया।
