जिम्मेदार अधिकारी रोज इन सड़कों पर निकलने के बाद भी क्यों बैठे है मौन ? …..
गुरसरांय(झांसी)। अतिक्रमण अव्यवस्था आम जनता के लिए बनी बाधा और मुख्य सड़कों से लेकर बाजार मण्डी स्थल गुरसरांय-कोटरा मार्ग पर आम जनता से लेकर छोटे बड़े वाहनों का निकलना दूभर हो गया है। उधर जिम्मेदार प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बने आए दिन बड़ रही दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहा है। 24 जून 2025 मंगलवार को दिन के सवा 1:00 बजे लगभग गरौठा चौराहे पर हर तरफ से वाहनों के रुक जाने से चक्का जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई और ऐसी स्थिति में कोई भी जिम्मेदार विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी मौके पर नही पहुँचे। इसी प्रकार रामनगर तिगैला एसडी नर्सिंग होम के पास और रेंज तिराहा के पास वह मोदी चौराहा गुरसरांय-एरच मुख्य मार्ग पर आए दिन जाम लगा रहता है जिससे जहाँ एक ओर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं तो लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है हद पार तो जब हो जाती है तब किसी व्यक्ति को आपातकालीन दौरान अस्पताल आदि जगह इलाज को जाना पड़ता है और जाम में जब वह फंस जाता है तब फिर ईश्वर ही उसकी जिंदगी मौत का फैसला करता है आखिर गरौठा चौराहा और गुरसरांय-रामनगर मऊ एसडी नर्सिंग होम के पास क्यों हर समय लगता हैं जाम इसकों लेकर प्रशासन क्यों बेखबर है और वहाँ से आये दिन तहसील से लेकर स्थानीय अधिकारी जनप्रतिनिधि गुजरते हैं और जाम का कारण क्या कोई अवैध वसूली होना तो नहीं की ओर ध्यान न देना और कार्यवाही न करना जाम पर जाम लगना और कई दुर्घटनाओं के हो जाने के बाबजूद प्रशासन द्वारा कार्यवाही न करना कानून व्यवस्था को स्पष्ट तौर पर ठेंगा दिखा रहा है नगर से लेकर क्षेत्र के जागरूक लोगों ने जिला प्रशासन और शासन से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्यवाही की मांग की है।
