गुरसरांय(झांसी)। नगर के पुराने बस स्टैंड पर श्री हनुमान जी मन्दिर(व्यास जी मन्दिर) पर आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ के चतुर्थ दिवस रामकथा के प्रखर वक्ता महंत रामहृदय दास जी महाराज ने प्रभु श्री राम की बाललीला,मातृ पितृ भक्ति,विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण का वन गमन,ताड़का तथा सुबाहु का वध,अहिल्या उद्धार,गंगा की महिमा,जनकपुर भ्रमण,धनुष यज्ञ तथा राम सीता के विवाह की सुंदर कथा का वर्णन कर रामचरितमानस के बालकांड के पावन पुष्प को प्रभु के श्री चरणों में समर्पित किया।उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों के दिव्य जन्मोत्सव की कथा प्रसंग में भगवान शंकर ने पार्वती जी से कहा कि प्रभु श्री राम के बाल रूप का दर्शन करने के लिए वे स्वयं वृद्ध ब्राह्मण का रूप धारण कर तथा काग भूसुंडी जी बालक का रूप धर और उनका शिष्य बन कर श्री अवध में पहुंचे थे। भगवान की नजर उतारने के बहाने उनके शिशु रूप में दर्शन किए थे। चारों भाई महल से बाहर बच्चों के साथ दिनभर खेलते हैं तथा राजा दशरथ के बुलाने पर भी बाल समाज को छोड़कर नहीं आते बाद में माता कौशल्या दौड़कर बालक राम को पकड़ लेती है। दशरथ जी ज्ञान के प्रतीक हैं और कौशल्या भक्ति की प्रतीक है और जीवन का सूत्र है कि भक्ति की कृपा से ही भगवान ज्ञान की गोद में आ सकते हैं। चारों भाइयों को महाराज दशरथ ने विद्या अध्ययन के लिए वशिष्ठ जी के आश्रम में भेजा है। इसी दौरान विश्वामित्र नाम के ऋषि अवध में महाराजा दशरथ की राज्यसभा में पहुंचते हैं तथा यज्ञ में विघ्न डालने वाले राक्षसों के विनाश के लिए राम और लक्ष्मण को मांग कर अपने साथ ले जाते हैं। वन में श्री राम ताड़का और सुबाहु का वध करते हैं तथा बिना फन का बाण मार कर मारीच को सौ योजन दूर समुद्र के किनारे फेंक देते हैं।इसके पूर्व आचार्य अनिल त्रिपाठी चित्रकूट धाम ने कथा के मुख्य यजमान नीता पं सुरेंद्र व्यास से विधिवत पूजन अर्चंन कराया।कथा में हरमोनियम पर साकेत व्यास,रामजी मिश्रा,बेंजो पर धर्मेंद्र सिंह,तबला पर श्यामजी,अनमोल सिंह ने संगत दी।इसके पूर्व सुबह नवपरायण महायज्ञ में श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।कथा की आरती पं बृजकिशोर व्यास,विनोद व्यास,डा. डी.आर सिंह,सूरज माते,कुंजबिहारी अरजरिया,बसंत मोदी,रामभरोसे पेंटर,रविंद्र स्वामी,प्रेमनारायण यादव,चंद्रप्रकाश चौरसिया,सरदार लल्ला सेमरी ने संयुक्त रूप से की।संचालन सतेंद्र त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर एडवोकेट सतीश चौरसिया,नरेश तिवारी, पूर्व चैयरमेन नगर पालिका परिषद गुरसरांय गोपीनाथ बक्शी,सनद अग्रवाल,कौशलेश मिश्रा,टिंकू नायक,रजनीश त्रिपाठी,देवेंद्र घोष,राजीव नायक नगरा,रघु त्रिपाठी,सुशील नायक,सुरेंद्र अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल,संजय पस्तोर सहित सैकड़ो की संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।अंत में आभार व्यक्त महेंद्र व्यास,नरेंद्र व्यास,अतुल व्यास,नितुल व्यास,रामजी व्यास ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।
