राठ कस्बे में हुई झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले, लेकिन नगर में जलनिकासी की व्यवस्था ना होने से हुआ जलभराव, लोगों ने नगरपालिका से जलनिकासी की मांग की।
हमीरपुर / जनपद के राठ क्षेत्र और कस्बे में आज सोमवार की दोपहर के बाद झमाझम हुई बरसात से नगर की सड़कें और गालियां लबालब हो गई। तथा समूचे राठ कस्बे में जल भराव हो गया। नगर में हुए जल भराव की वजह से लोग काफी परेशान हो गए। वहीं दूसरी ओर झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिली क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यह पानी किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है।
राठ नगर के सरकारी अस्पताल , तहसील व कोर्ट सहित सिकंदरपुरा व रामलीला मोहल्ले में सबसे ज्यादा जल भराव देखने को मिला । सोमवार की दोपहर झमाझम बारिश होने से नगर पालिका के सफाई अभियान की पोल खुल कर सामने आ गई। नगर पालिका द्वारा पिछले कुछ दिनों से की जा रही नालों की सफाई बेमकसद साबित हुई। दोपहर में हुई बारिश से सिकंदरपुरा मोहल्ले में कबीर चौरा मंदिर वाली सड़क में घुटनों तक पानी भर गया। सड़क पर पानी भरने से सड़क किनारे रहने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिससे लोगों में खासी नाराजगी देखी गई। बता दें कि नगर पालिका द्वारा पूरे कस्बे के बने नालों की सफाई का कार्य कराया था। सफाई कार्य में लाखों रूपये खर्च किए थे। लेकिन बारिश होते ही नालों की सफाई अभियान की पोल खुलकर सामने आ गई। सोमवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश सिकंदरपुरा मोहल्ला स्थित कबीर चौरा मंदिर के पास बनी सड़क में घुटनों तक पानी भर गया। सड़क से सटे तालाब में पानी की निकासी न होने के कारण लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया। लाखन सिंह, कपिल मिश्रा, सोनू आदि ने बताया तालाब के पास साफ सफाई में नगर पालिका द्वारा खानापूरी की गई। जिससे जलभराव हो गया। यहां तक कि नालों से निकाला गया मलवा भी नहीं उठाया गया जिससे बारिश होते ही मलवा फिर पानी में बह गया। नाली और नालों की सफाई न होने से लोगों में रोष पनप रहा है। इस संबंध में नगर पालिका की सफाई व्यवस्था देखने वाले मोहित शर्मा का कहना था कि वह देख कर जलनिकासी की व्यवस्था करा रहे हैं।
