गुरसरांय (झांसी)। झांसी जिले से लेकर बुंदेलखंड में देश हित,राष्ट्र हित में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाने वाले और लगातार गणतंत्र दिवस 15 अगस्त पर देश के लिए युवाओं के बीच विशेष काम कर एक युवा शक्ति के रूप में उभर रहे मयंक गुप्ता को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने झांसी जिले का महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौपने पर झांसी जिले से लेकर पूरे बुंदेलखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिसको लेकर गुरसरांय में युवाओं से लेकर विभिन्न समाजसेवियों और मीडिया व अन्य संगठनों ने एक बैठक कर खुशी का इजहार किया है।इस संबंध में मीडिया के लोगों ने जब मयंक गुप्ता से पूछा की महत्वपूर्ण संगठन की जिम्मेदारी मिली है इसको आप कैसे निभाएंगे जिस पर मयंक गुप्ता ने कहा मैं पूरी निष्ठा के साथ संगठन को जहां मजबूत करने के लिए काम करूंगा वही देश हित में और राष्ट्र में युवा शक्ति का ध्रुवीकरण कर देश व राष्ट्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की मेरी कोशिश होगी। बताते चले मयंक गुप्ता बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारी और समाज सेवा में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले सुशील गुप्ता के पुत्र है। इस मौके पर सुनील जैन डीकू,अनिल वशिष्ठ, सुनील सिंह चौहान,फूल सिंह परिहार,अखिलेश तिवारी,कौशल किशोर, सुरेश सोनी सरसैडा,भाजपा समर्थन मंच के बुंदेलखंड प्रभारी शौकीन खान,धर्मेंद्र सोनी वल्ले,संजू परिहार सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने मयंक गुप्ता को पगड़ी पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा तय किया गया की गुरसरांय में जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम के माध्यम से श्रमिकों से लेकर समाज के दबे कुचले लोगों के लिए उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्यक्रम होगा।
