गुरसरांय(झांसी)। नगर के मातवाना मुहल्ला निवासी अभिषेक पुत्र महाजन ने 25 मई रविवार को थाना गुरसरांय में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सुबह समय करीब 7:30 बजे वह अपने घर पर बैठा था तभी पड़ोस के रहने वाले शिवकुमार पुत्र प्रेमनारायण,शिवम,विशाल पुत्र शिवकुमार,अभिलाषा पत्नी शिवकुमार आये और रास्ता आम गेट बन्द करने लगे जब प्रार्थी से गेट बन्द करने से मना किया तो उक्त सभी लोग एक राह हो कर प्रार्थी को जान से मारने की नियत से लोहे की राड लाठी डंडो से मारपीट करने लगे जिससे प्रार्थी के सिर में दाहनी तरफ काफी गहरी गम्भीर चोट आयी मेरे चिल्लाने पर मेरी मां बहिन ने दौड कर मुझे बचाया तो सभी लोग गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Please follow and like us:
