गुरसरांय(झांसी)। 25 मई रविवार को गुरसरांय थाना अंतर्गत आर्थिक तंगी के चलते एक युवक ने फन्दा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में ग्राम बरौरा थाना गुरसरांय निवासी जसवंत पुत्र मुलायम सिंह उम्र 32 वर्ष दिन के 1:00 बजे लगभग जब अपने घर में था और परिवार के लोग ईटा,गुम्मा के काम से खेत पर गए हुए थे उसी दौरान जसवंत ने घर के अंदर गले में फन्दा लगाकर जीवन लीला खत्म कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के पिता के नाम किसान कार्ड आदि भारी कर्जा था और इधर दो सालों से उसको किसी काम में लगातार क्षति हो रही थी जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था जब ईटा, गुम्मा का काम करके मृतक युवक के परिवार जन घर लौटे तो युवक को फन्दे से लटका हुआ पाया। आनन-फानन में युवक को गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।इसकी सूचना अस्पताल से थाना गुरसरांय दी गई जहां शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है उधर मृतक के परिवारजनों से लेकर गाँव में सन्नाटा छाया हुआ है।
