महोबा । अजनर थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में एक शादी समारोह में बार डांसरों के कार्यक्रम के दौरान हिंसक झड़प हुई। अजय अहिरवार की शादी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह घटना बीती रात की है।
कार्यक्रम के दौरान कुछ नशे में धुत युवक बार डांसर्स के साथ जबरन डांस करने लगे। इस पर दूल्हे के रिश्तेदारों और गांव के लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। बहस ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे भागने लगे। कार्यक्रम स्थल की कुर्सियां टूट गई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
Please follow and like us:
