गुरसरांय/ टहरौली (झांसी)। पारीछा से टहरौली तहसील क्षेत्र के असिंचित करीब 50 ग्रामों तक लिफ्ट कैनाल की मांग हेतु क्षेत्रवासियों ने जलशक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश के नाम जिलाधिकारी झांसी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि इन ग्रामों की खेती मौसम के भरोसे रहती है, किसानों को जब आवश्यकता होती है उन्हें तब पानी नहीं मिलता जिससे फसलों का उत्पादन और गुणवत्ता कम रहती है। इस क्षेत्र में करीब सबा लाख आबादी निवास करती है। उक्त मांग को पूर्व में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा द्वारा भी उठाया गया था, क्षेत्रीय विधायकों ने भी उक्त के सम्बंध में प्रदेश सरकार को पत्र भेजे हैं। पिछले माह क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा ने देश की संसद में पारीछा से टहरौली लिफ्ट कैनाल की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष उपाध्याय के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के करीब 2 दर्जन किसानों एवं वरिष्ठजनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में टहरौली, बमनुआ, रौरा, बकायन, गाता, गुंदाहा,घुरैया, बघेरा, पसराई, ताई जागीर,तेंदुआ, रनयारा, धवारी,खिरिया, झला, परसा, गढ़ीकरगांव, सिलोरी, नोटा, घांघरी, खजराहा, बिजना, सुजवां, ढुरबई, मबई, बांसार, लुहरगांव, बसारी, मैगांव, बरौरा, बंका पहाड़ी, बेला, लौंडी, भड़ोखर, टोडिफतेहपुर, सेमरी अहिरान, सेमरी कछियान, हनौता, भगौरा आदि ग्रामों तक लिफ्ट कैनाल जोड़ने की मांग की गई है। इस मौके पर आशीष उपाध्याय, राष्ट्रपाल सिंह यादव, रविन्द्र सोनी, शिवनारायण राजपूत, उमाशंकर यादव, संजीव बिरथरे, रवि नायक, डॉ मोना राजा बुंदेला, गौरीशंकर मिश्रा, जयहिंद बुन्देला मबई, जनक पटेल, गोविंद प्रतीक, अनुराग खरे, संतोष गोस्वामी, गजेन्द्र समाधिया, अमित सेन, राजेश राय, प्रदीप यादव, ब्रजनंदन श्रीवास, मिंटू यादव आदि उपस्थित रहे।
