गुरसरांय (झांसी)। तारीख पर तारीख निकलने के बाद भी गुरसरांय-गरौठा 83 करोड रुपए की पेयजल योजना व्यावहारिक रूप से परिवर्तित होते नहीं दिख रही है जिसके चलते गुरसरांय नगर और गरौठा क्षेत्र में भीषण गर्मी अपनी जवानी पर आ गई है और पेयजल का संकट मड़राने लगा है क्षेत्रीय विधायक गरौठा को हर कीमत पर 15 अप्रैल से पेयजल गुरसरांय टाउन क्षेत्र और गरौठा टाउन क्षेत्र में सप्लाई करने का दम भरने वाले जल निगम के अधिकारी से लेकर यहां पर जो कंपनी काम करा रही है उसके जिम्मेदार लोग सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे के अलावा इस योजना को धरातल पर उतारकर जनता को पानी मिल सके पूरी तरह से अपने वादे पर फेल हो गए हैं। आज 19 अप्रैल को डिप्टी कलेक्टर गरौठा अवनीश कुमार तिवारी अपनी राजस्व विभाग की टीम जिसमें नायव तहसीलदार गरौठा मानवेंद्र सिंह के साथ गुरसरांय रामनगर रोड पर बने वाटर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे जहां काम करा रही कंपनी के जिम्मेदार लोगों ने एक बार फिर डिप्टी कलेक्टर गरौठा को बताया कि अब 25 अप्रैल से पानी सप्लाई हर कीमत पर किया जावेगा और 22 अप्रैल तक लीकेज आदि टेस्टिंग होगी। इस दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा काम में हो रही हीला हवाली को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर ने काम करा रही कंपनी के लोगों से चेतावनी देते हुए कहा की भीषण गर्मी में जनता को हर कीमत पर स्वच्छ पेयजल समय पर अगर उपलब्ध नहीं करा पाए तो कार्यदायी संस्था के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जावेगी। इस दौरान मीडिया के लोगों ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा पूरे गुरसरांय में अभी पाइपलाइन नहीं बिछी है तो संस्था के लोग एसडीएम गरौठा के सामने कहने लगे की लाइने जल्दी डाली जावेगी इस पर डिप्टी कलेक्टर ने कहां-कहां लाइने नहीं बिछी है की जानकारी ली तब कार्यदायी संस्था ने मौके पर दो मानचित्र को दिखाकर स्थिति के बारे में बताया और आज डिप्टी कलेक्टर अवनीश कुमार तिवारी शासन और जिला प्रशासन के निर्देशों का धरातल पर लगातार कई घंटे काम करते देखे गए और उन्होंने पहली बार अपनी प्रशासनिक क्षमताओं का शक्ति से पालन किया अब देखना है कि तारीख पर तारीख 83 करोड रुपए खर्च होने के बाद भी क्या 25 अप्रैल को भी पानी आम जनता को मिल सकेगा या फिर एक बार फिर झूठा बादा साबित होगा।
