गुरसरांय(झाँसी)। कोटरा-गुरसरांय रोड पर बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौक़े पर मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कचीर निवासी हुकुम सिंह यादव अपनी पत्नी शशि प्रभा के साथ ग्राम अमरोधा एक त्रयोदशी में सम्मिलित होने जा रहे थे जैसे ही गुरसरांय से कुडरी बस स्टैंड पर पहुंचे कि सामने से कोटरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे हुकुम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और साथ में सवार हेमराज नापित व शशि प्रभा गंभीर रूप से घायल हो गई।जिन्हें राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामौर भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने इलाज उपरांत हालत गंभीर होने पर दोनों लोगो को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
Please follow and like us:
