गुरसरांय (झांसी)। मां को भगा ले जाने से परेशान बेटे ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय व कार्रवाई की गुहार की है। प्राप्त विवरण के मुताबिक गुरसरांय कस्बे के लंकापुरी मैं रहने वाले राहुल पुत्र अखिलेश पटेल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 40016625008466 पर सूचना दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी माता जी को मुकेश राजपूत ग्राम अकोना थाना राठ जिला हमीरपुर जबरिया भगा ले गया है जिसकी रिपोर्ट उसने थाना गुरसरांय में दर्ज कराई थी लेकिन गुरसरांय पुलिस द्वारा गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कर थाने से भगा दिया और कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जिससे वह काफी परेशान है। इस संबंध में पीड़ित राहुल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन सहित पुलिस के आला अधिकारियों से दोषी के विरुद्ध कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।
