समथर ( झांसी)-समथर थाना परिसर में आज नायब तहसीलदार सुनील कुमार तिवारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने थाना प्रांगण में उपस्थित सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और जल्द ही निदान कराने का भरोसा दिलाया। उनके संज्ञान में केवल दो प्रार्थना पत्र आये जिन्हें जांच के लिए विभागीय से सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष अनुज सिंह गंगवार, कस्बा इंचार्ज दिग्विजयसिंह, सुभाष चन्द्र, शिववीर सिंह,अमर सिंह लेखपाल, एवं प्रतिमा नामदेव, रोहणी यादव, अंकित गौतम, अवनीश यादव, टीकाराम, नगर पालिका से रामजी मुदगिल आदि उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
