गुरसरांय (झांसी)। हनुमान जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा नगर के मंदिरों में हनुमानजी का भव्य श्रंगार किया गया। जिसमें बस स्टैंड के व्यास मंदिर पर हनुमान जी का धूमधाम से उत्सव मनाया गया। नगर के परकोटा ,खेरापति हनुमान जी पटकाना पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,श्री दास हनुमान जी ,बड़े हनुमान जी नई बस्ती ,बाजार हनुमान जी ,थाने के मंदिर ,श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर आदि मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्य क्रम आयोजित किए गए तथा हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया।इस मौके पर चेयरमैन जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान,पंडित बृज किशोर व्यास,देवेंद्र घोष,सुरजीत सिंह, एडवोकेट सतीश चन्द्र चौरसिया,अवधेश प्रताप सिंह फौजी,पुजारी अनिल पप्पू पंडा, रामनारायण पस्तोर,रामेश्वर अग्रवाल,सतीश गेंदा,चंद्र प्रकाश चौरसिया,कौशलेश मिश्रा,राघवेन्द्र पटेल महेबा, पुष्पेन्द्र सिंह चौहान,घनश्याम सेन ,केशवेंद्र चौहान प्रशांत सिरौनिया,नितेश मोदी पार्षद, दीपक यादव पार्षद,नितेश अग्रवाल,प्रतिपाल, प्रतीक गेंदा, अभिषेक गुप्ता ,यश बिलैया, रामजी बिलैया,नंद किशोर शर्मा,आयुष ,मृदुल,डुग्गू आदि उपस्थित रहे। नगर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व आज धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर हनुमान जी की नगर के सभी मंदिरों में विशेष साज सज्जा के साथ श्रृंगार किया गया तथा विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई और मारुति नंदन को चोला भी चढ़ाया गया। इसके अलावा नगर के सभी मंदिरों पर सुंदरकांड हनुमान चालीसा एवं अखंड रामायण का पाठ भी किया गया। नगर के मातवाना मोहल्ले में स्थित रामेष्ट सरकार मंदिर पर संकट मोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। रमेष्ट सरकार मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी विष्णु नारायण पस्तोर ने बताया कि हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्मदिन मनाया जाता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025, शनिवार को मनाया गया है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव पर काफी शुभ ग्रहों का निर्माण हो रहा है इस दिन पवन पुत्र हनुमान की विधिवत पूजा करने से साधकों को रोग, दोष, भय के साथ-साथ हर तरह के संकट से निजात मिल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दौरान शशिकांत पस्तोर, सौरभ द्विवेदी,रानू तिवारी छिरौरा,प्रमोद गोस्वामी,गोविंद सिंह ठाकुर,जगमोहन समेले, हरगोविंद,मुनीम,वीर सिंह परिहार,अखिलेश शर्मा, अविनाश गोस्वामी,वेद प्रकाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। हनुमान जयंती के अवसर पर सामाजिक संस्था जन जागरण सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीदास हनुमान मंदिर पटकाना पर कलियुग के न्यायाधीश श्री बजरंग बली हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संस्था के अध्यक्ष अभय त्रिपाठी सहित संस्था के पदाधिकारियों के साथ नगर के धर्म प्रेमियों ने सुन्दर काण्ड का पाठ किया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी पं० अरविन्द विदुआ ने श्रीदास हनुमान जी का श्रृंगार कर पूजन अर्चन किया तथा सुन्दरकाण्ड का विधिविधान से पं रघुनन्दन चतुर्वेदी ने पूजन कराया तथा सभी नगर वासियों को प्रसाद वितरण कराया गया। इस दौरान अंजनी प्रसाद शर्मा, राधेश्याम लेखपाल,रमेश मौर्य,अखिलेश पिपरैया, संस्था अध्यक्ष अभय त्रिपाठी,राम भरोसे पेण्टर महामंत्री, फूल सिंह परिहार पत्रकार,देवेन्द्र सिंह यादव देव मंत्री, वीरेन्द्र सिंह वीरू यादव, राजेन्द्र प्रसाद सोनी, अभिषेक चतुर्वेदी,वृजलाल विश्वकर्मा, शम्भुदयाल साहू, सुरेश पांचाल,मानवेन्द्र घोष, वीर सिंह परिहार,गौरीशंकर स्वर्णकार, चन्द्रमाणि कौशल, सुरेश जैन, हरचरण मास्टर, हिमांशु सोनी, आनन्द पटेल, आशाराम अध्यापक, अनिल श्रीवास्तव, रघुवीर सहाय श्रीवास्तव, रवि अड़जरिया सहित आदि लोग उपस्थित रहे। आभार संस्था अध्यक्ष अभय त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
