गुरसरांय (झांसी)। बुन्देलखण्ड और उत्तर प्रदेश में पत्रकारिता के क्षेत्र से लेकर साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में महा योगदान देने वाले और उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी 8 अप्रैल मंगलवार को देहावशंन होने पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुंवर रामकुमार सिंह ने कहा वह हम सब के मार्गदर्शक के साथ साथ बुन्देलखण्ड जैसे पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाने वाले और 24 घंटे दबे कुचले लोगों की सेवा व लेखनी के माध्यम से उनकी आवाज उठाकर न्याय दिलाने की दिशा में लोकतंत्र के चौथे मजबूत स्तम्भ थे उनके निधन से पत्रकारिता जगत से लेकर साहित्य के क्षेत्र में जो कमी आई हैं वह अपूर्णीय हैं इसको लेकर कस्बा का क्षेत्र के पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। वही दूसरी ओर गरौठा के वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा की माताजी श्रीमती रामकुमारी का 76 वर्ष की उम्र में निधन होने पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर फूल सिंह परिहार, अशोक सेन,अखिलेश तिवारी,सोम मिश्रा,आयुष त्रिपाठी,हरिशचन्द्र नायक,आशुतोष गोस्वामी,कौशल किशोर,सुनील चौहान,सुनील जैन डीकु, संदीप श्रीवास्तव,कुलदीप यादव,शौकीन खान,संजू परिहार,सार्थक नायक,प्रवीण सोनी,सुरेश सोनी सड़सैडा,रोहित साहू,धर्मेंद्र सोनी बल्ले आदि लोग मौजूद रहे।
