संवाददाता – नीलेश एनकेडी
मोंठ : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मद में नवरात्रि पर्व के अवसर पर भव्य राजदरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के साथ-साथ सुंदर साज-सज्जा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कलश स्थापना एवं अखंड दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब परमपिता परमात्मा इस धरती पर आते हैं, तो वे कन्याओं और माताओं को सत्य ज्ञान फैलाने की जिम्मेदारी देते हैं। कलश इसी दिव्य उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
दीदी ने बताया कि अखंड दीपक जलाना अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने का संकेत है। नवरात्रि का व्रत और उपवास केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी शुद्ध करने की प्रक्रिया है। यह आत्मा को भौतिकता से ऊपर उठाकर परमात्मा से जोड़ने का पर्व है।
इस दिव्य आयोजन में बड़ी संख्या में माताओं, बहनों और भाइयों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्माकुमारी अर्चना दीदी ने किया। प्रमुख उपस्थिति में हेमंत कुमार श्रीवास्तव, कृष्णा, केशव, बादल, निशु, रंजीत, शारदा, महादेवी, विद्या, मीणा, ललिता, जानकी, शशि, सरोज और नीतू रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितों को प्रसाद वितरण किया गया।
