गुरसरांय (झांसी)। वन विभाग गुरसरांय और नगर पालिका परिषद गुरसरांय द्वारा वन संरक्षण और बड़े स्तर पर वृक्षारोपण प्रमुख स्थानों पर करने के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे शक्ति वाटिका महा अभियान को सफल बनाने के लिए गुरसरांय से बाराद्वारी ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्ग के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल हुल्की माता मंदिर परिसर में वन क्षेत्राधिकारी राधेश्याम दिवाकर और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान की देखरेख में 7 अप्रैल सोमवार को हुल्की माता मन्दिर परिसर में शक्ति वाटिका की स्थापना पर नगर पालिका गुरसरांय के पार्षद अज्जू मौर्या,कैलाश कुशवाहा द्वारा वृक्षारोपण किया। इस मौके पर देवेन्द्र सिंह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी,रामदास उप क्षेत्रीय वन अधिकारी,नरेश कुमार उप क्षेत्रीय वन अधिकारी,भागीरथ कुशवाहा वन दरोगा,कैलाश शुक्ला वन रक्षक,किशोरी विश्वकर्मा,धर्मेंद्र सेन,रोहित राजपूत,दीपेंद्र पटेल,संदीप आदि ग्रामीण व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे।
