यह जानकारी लोगों तब लगी जब 4 अप्रैल की शाम घर की मकान मालिकिन माया कुशवाहा अपना इलाज कराकर झांसी में रह रहे अपने छोटे भतीजे आकाश कुशवाहा के पास से समथर लौटीं। जब मकान की मालिक माया कुशवाहा घर का दरवाजा खोलकर अन्दर गई तो घर में रखे सामानों को बिखरा हुआ पाया। जिसके बाद उनके द्वारा बाहर खड़े लोगों को बुलाया गया और मकान की खोजबीन कराई गई तो मकान के अंदर जीने के गेट में लगी जाली को आधा कटा हुआ देखा उसके बाद जब जीने का गेट खोला गया तो जीने पर ईंटों का ढेर व जाली कटी हुई डली पाई गई। जिसके बाद लोगों ने और गम्भीरता से खोजबीन चालू कर दी तो घर के ऊपर बने बड़े भतीजे के कमरे के गेट का लोक टूटा हुआ मिला। जब माया द्वारा गेट खोला गया तो कमरे के अन्दर रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था एवं उसके अन्दर रखें सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के गायब पाये गये एवं सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि मकान मालकिन माया की साड़ियां एवं माया के भाई का बड़ा लड़का गौरव कुशवाहा जिसकी कुछ साल पहले हुई शादी के कपड़े व अन्य ब्रांडेड कपड़े लेकर भाग निकले। यह सब देखने के बाद पीड़िता द्वारा डायल-112 पर चोरी की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर डायल-112 व समथर थाने का भारी पुलिस बल पहुंचा और मामले की जांच में जुट गया।
वहीं समथर थानाध्यक्ष अनुज गंगवार के अनुसार नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है और बहुत जल्द चोरी की हुई घटनाओं का खुलासा कर दिया जायेगा।
