दूसरे अधिवक्ता ने बीच बचाव की कोशिश की तो उन्हें भी लाठी से पीटा गया। यह देख कोर्ट रूम में अफरा तफरी मच गई। पीड़ित वकील एक आरोपी की जमानत कराने सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पहुंचा था।
झांसी कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले एडवोकेट नितिन शर्मा एक 151 के आरोपी की जमानत कराने सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि यहां एक सीनियर एडवोकेट का जूनियर जो वकील नहीं है, वह उन्हें कोर्ट रूम में मिला और जमानत कराने से रोका। जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो कहा कि मैं यहां 151 की जमानत कराने का स्पेस्लिस्ट हूं। जब नितिन ने उसकी बात नहीं मानी तो दोनों में विवाद हो गया।
कोर्ट रूम में ही लाठी से पीटा
जब यह विवाद हुआ तो उसी समय किसी ने इसकी वीडियो बना ली। बहस से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक लाठी से वकील नितिन शर्मा की कोर्ट रूम में ही पीट रहा है। इसके बाद उन्हें कोर्ट रूम की ही टेबल पर लिटा कर पीटा। फिलहाल पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने की तैयारी की जा रही है
