राठ(हमीरपुर)। आज रामनवमी पर कस्बे में प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर भगवा रंग में रंगा दिखा और जय श्रीराम की गूंज पूरे नगर क्षेत्र में सुनाई देती रही। प्रभुराम भक्ति के गीतों के साथ देवी माता की विदाई गीत भी नगर में जगह-जगह सुनाई दिये। कई स्थानों पर श्रीरामायण जी के पाठ का आयोजन भी किया गया जिसका समापन किया गया।
राम नवमी पर आज नगर के रामलीला मैदान से एक विशाला भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस में राम दरबार की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। जुलूस में जय श्रीराम के जयघोष के साथ लोग डीजे में बज रहे भक्ति गीत पर थिरकते रहे। शोभायात्रा रामलीला मैदान से स्टेट बैंक तिराहा, रानीगेट पड़ाव, कोट बाजार, प्रीतम चौराहा, उरई बस स्टैंड, अंबेडकर चौराहा से होते हुए बजरिया, काजीपुरा से रामलीला मैदान में वापस आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में युवा राम भक्त भगवा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे। आयोध्या में स्थापित प्रभुराम की प्रतिका की तरह जूलुस में चल रही प्रभु राम की प्रतिमा दर्शकों के आकर्षक का केंद्र बनी हुई थी। नगर में जगह जगह फूलों की वर्षा की गई तो लोगों ने जलपान कराकर जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, भाजपा जिला महामंत्री डा.उमाकांत सिंह राजपूत, समिति के अध्यक्ष राकेश मिश्रा,कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, विहिप के जिला मंत्री अजय हिंगवासिया, बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन शर्मा, बृजेंद्र सोनी (भोले), संरक्षक केजी अग्रवाल, डॉ0 हरिओम नगायच, मैयादीन सोनी, शिवरतन विश्वकर्मा, पं. सुरेश खेवरिया, यशोवर्धन दिहुलिया, मूलचंद सैनी, मंगल सोनी, चंद्रशेखर मिश्रा, नगर महामंत्री दीपू सोनी व मुकेश गुप्ता, अनुज सक्सेना, अधिवक्ता हरीशंकर रावत, केके सोनी, सहित सैकड़ो युवा और नागरिक मौजूद रहे।
