टहरौली झांसी क्षेत्र अंर्तगत ग्राम घुरैया में श्री मज्जिनेंद्र कार्यक्रम दिनांक 5. अप्रैल से शुरू हुआ एवम 06अप्रैल को समापन हुआ ग्राम घुरैया में करीब 200 वर्ष पुराने मंदिर में 500 वर्ष पुरानी भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति विराजमान है पुराने मंदिर का जीर्णोधार एवम नई बेदी की स्थापना की गई कार्यक्रम में लखनऊ , महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश,गुजरात से जैन समाज के प्रतिष्ठित लोग आए प्रतिष्ठा चार्य पंडित कमलांकर जैन रहे जो की ग्राम घुरैया के निवासी हैं जो अब भोपाल में रहने लगे
कार्यक्रम निर्देशन ब्रम्हचारी अरूण भैया के द्धारा किया गया भोपाल के कलाकारों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम में अपनी संस्कृति का महत्व की सुंदर प्रस्तुति देकर मन मोह लिया समापन के दिन रामनवमी पर क्षेत्र से आए लोगों का विशाल बात्यशलय भोज किया गया समापन के दिन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल सर जी एवम
मुख्य अतिथि गरोठा विधायक जवाहर लाल राजपूत रहे
प्रमुख प्रतिभागी गण अरविंद जैन पूर्व प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश, बीरेंद्र जैन पूर्व अधिशाषी अभियन्ता मध्य प्रदेश सिंचाई विभाग, शशांक जैन,डाक्टर अवानी जैन, अनुराग जैन, सुवेद पटेल डायरेक्टर सहकारी बैंक लल्ला घोष, आदि उपस्थित रहे
