बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-संजीव व्यास समथर झाँसी
समथर (झांसी)-आगामी त्योहार होली एवं ईद पर्व को लेकर आज समथर थाना परिसर में उपजिलाधिकारी मोंठ प्रदीप कुमार सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र नाथ मिश्र की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें उन्होंने होली पर्व एवं ईद पर्व को लेकर दोनों धर्म समुदाय के लोगों से वार्तालाप की। वहीं उन्होंने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से होली पर्व पर किन किन स्थानों पर होलिका दहन की पूजा अर्चना की जाती इसके विषय में जानकारी ली। दोनों धर्म समुदाय के लोगों से वार्तालाप कर व पूर्ण जायजा लेने के उपरांत उन्होंने लोगों से अपील की। सभी लोग भाईचारे से आपस में मिलजुलकर शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से अपना त्योहार मनाये । त्योहार हम सबको सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। सभी लोग भाईचारे से त्योहार मनाये। वहीं सत्य निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें किसी प्रकार की अफवाहों पर न जाएं। यदि कहीं भी किसी भी प्रकार के अराजक तत्व नजर आते हैं तो अतिशीघ्र पुलिस को सूचना दें। त्योहारों में अशांति का माहौल फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उन पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। वहीं उन्होंने कहा डीजे आदि नहीं बजाये जायेंगे। नगर में साफ सफाई,जल एवं विद्युत व्यवस्था त्योहार पर उत्तम व्यवस्था की जाय। वहीं उन्होंने कहा होली खेलते समय सभी लोग अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें कि किसी की आंखों में रंग गुलाल धोके न जा पाये। जिससे त्योहार में किसी प्रकार की परेशानी न आ पाए। बच्चे तो चंचल स्वभाव के होते। ध्यान हम सबको रखना पड़ता है। इस मौके पर समथर थाना अध्यक्ष अनुज सिंह गंगवार,समस्त पुलिस स्टाफ, पत्रकार, ग्रामीण प्रधान, एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्र के दोनों धर्म समुदाय के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।
