बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
झाँसी | महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, और इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सम्मानित करना है. यह दिन महिलाओं की उन संघर्षों और संघर्षों को पहचानने का है, जिनका सामना वे हर दिन करती हैं. महिला दिवस के अवसर पर, हम यह न केवल मानते हैं कि महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट हैं, बल्कि यह भी मानते हैं कि हमें समाज में उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए हर कदम उठाना होगा.
वही अक्षय जन सेवा समिति के तत्वावधान में समिति कार्यालय में समूह में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया. समिति अध्यक्ष सविता पचौरी ने कहा किसी राष्ट्र की सही प्रगति महिला सशक्तिकरण से होती है। इसलिए हम महिलाओं को समान अवसर और अधिकार देने में विश्वास करते हैं। हमारी पहल यह लक्ष्य पाने की दिशा में एक छोटा कदम है और हमें विश्वास है कि अन्य संस्थान भी बराबरी के सिद्धांत का पालन करेंगे और महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस तरह के कदम उठाएंगे। हर तरह की जिम्मेदारी उठाने वाली महिलाओं पर हमें गर्व है और यह दृढ़ विश्वास है कि वे उत्कृष्ट कार्य करेंगी । उन्होंने कहा कि महिलाओं ने राजनीति से लेकर शिक्षा, व्यवसाय से लेकर समाज सेवा, कला और संस्कृति से लेकर खेल, एयरोस्पेस से लेकर पत्रकारिता और मीडिया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लेकर साहित्य लगभग सभी क्षेत्र में अपनी योग्यता के प्रमाण दिए हैं।
इस दौरान सिमरन वर्मा, प्रियंका गुप्ता, पूजा, ममता, नीलू कौशल,प्रियंका बाथम, रेनू तिवारी, प्रीति गुप्ता, शिल्पा गुप्ता, इंजी मयंक श्रीवास्तव, निधि विश्कर्मा, मनोज शर्मा, अंकुर ठाकुर, सुनील सिंह आदि लोग मौजूद रहे.आभार विवेक गोस्वामी ने व्यक्त किया.
