बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। बामौर विकासखण्ड के ग्राम विकास अधिकारी महीपत सिंह निरंजन के साथ 5 मार्च 2025 को जब वह सरकारी काम से ग्राम पंचायत गेंदाकबूला की गौशाला का निरीक्षण करने जा रहे थे तो एरच बैंदा रोड पर राजीव कुमार के मकान के सामने एरच में रामप्रकाश यादव,हरीपत यादव पुत्रगण परमोले निवासी कठर्री थाना एरच जिला झांसी और दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनसे सरकारी दस्तावेज छीन कर फारडाले और जान से मारने की धमकी दी इस पर पीड़ित द्वारा थाना एरच में उसी समय फोन पर सूचना दी गई और इसके बाद थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया गया लेकिन उक्त दबंगों के विरुद्ध एरच पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से पीड़ित ग्राम विकास अधिकारी महीपत सिंह निरंजन बुरी तरह भयभीत है और उसने इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी बामौर को भी प्रार्थना पत्र दिया है। लेकिन पुलिस द्वारा घटना के तीन दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने और दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई न होने से पीड़ित ग्राम विकास अधिकारी सहित अंदर खाने से मिली खबर के अनुसार विकासखण्ड के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और पीड़ित महीपत सिंह निरंजन ने कार्रवाई न होने पर किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है पीड़ित ने अपने विभागीय अधिकारियों से और प्रशासन से न्याय की गुहार की है।
