बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
झाँसी। दिनाँक 10 फरवरी 2025 को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाबल सिंह गुर्जर एवं रामबाबू गुर्जर की स्मृति में दोपहर 12 बजे ग्राम करारी में बैलगाड़ी दौड का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए लगभग 20 बैलगाड़ी वालों ने प्रतिभाग किया है। प्रारम्भ में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा का बालजी गुर्जर एव पूर्व सभासद संजय राजपूत ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया एवं मुख्य अतिथि ने पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर बैलगाड़ी दौड़ का शुभारम्भ कराया। बैलगाड़ी दौड़ में लहार, महोबा, रक्सा, झाँसी के लोगों ने अपनी अपनी बैलगाड़ियों को दौड़ाया, जिसमें प्रथम नम्बर पर खोड़न के दीपक यादव, दूसरे नम्बर पर लहरगिर्द के पूर्व सभासद संजय राजपूत एवं तीसरे नंबर पर लहरगिर्द के जीतू यादव ने जीत हासिल की।

नगर विधायक ने प्रथम विजेता को 31000 रू0, दूसरे विजेता को 21000 एवं तीसरे विजेता को 11000 का इनाम देकर सम्मानित किया। बैलगाड़ी दौड़ को देखने के लिए सुबह से ही लोग सड़क किनारे एकत्रित होने लगे थे। इस अवसर पर नगर विधायक ने कहा कि बुंदेलखण्ड में तमाम प्राचीन परम्परायें अभी भी चल रही हैं, जिनके माध्यम से बुन्देली अपनी पहचान तो बनायें ही हैं साथ ही अपनी संस्कृति को भी संजोने का काम भी कर रहे हैं। इन्हीं में है एक बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन जो काफी समय से ग्रामीणों को रोमांच का अनुभव कराता आ रहा है। उक्त अवसर पर पूर्व सभासद संजय राजपूत, बालजी गुर्जर, सभासद कामेश कैलाश अहिरवार, गोकुल दुबे, पूर्व सभासद रामकुमार यादव पप्पू, बंटी साहू, गंगाराम बाबा, मेहरबान मास्टर, गन्धर्व सिंह, रावराजा, पटेल गुर्जर, शंकरलल्ला लकारा, रीतू राजपूत, जगपाल यादव, बृजेन्द्र राजपूत, जसबंत पहलवान सातार आदि लोग मौजूद रहे।
