बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन तथा हिंदू एकता जागरण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सम्मिलित हुए।उन्होंने केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि हिंदू वाहिनी संगठन हिंदुत्व की ध्वजा पताका को ऊंचा कर रहा है। यह संगठन राष्ट्रभक्तों का संगठन है। वही राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी ‘राजू भैया’ ने कहा कि मैं अपनी अंतिम सांस तक संगठन की सेवा करता रहूंगा।केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत समस्त देश से आए हुए संगठन के पदाधिकारी ने मां पीतांबरा के मंदिर पर पूजा अर्चना की, जिसके बाद हिंदू जागरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉक्टर ओपी सक्सेना ने की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी मंचासीन रहे। मंच पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री नवीन चंद्र शुक्ला, संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वरानंद जी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालगोविंद षिवहरे, मध्य प्रदेश के प्रदेष अध्यक्ष राकेश तिवारी, संगठन के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुषाग्र त्रिवेदी, राष्ट्रीय मंत्री शरद नामदेव, राष्ट्रीय मंत्री लालजी षिवहरे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश रेनू शुक्ला, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विभा द्विवेदी, रेखा ढं़ेगुला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेश नारायण, आमोद नायक तथा आलोक शांडिल्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा अर्चना से किया गया। सरस्वती बंदना श्रीमती रजनी अरजरिया ने प्रस्तुत की। जिसके बाद अतिथियों का स्वागत विधि संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर मयंक ढ़ेंगुला ने माल्यार्पण, शौल श्रीफल से समस्त मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया तथा स्वागत भाषण के उपरांत उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि दतिया में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन का केंद्रीय कार्यालय स्थापित हो रहा है। कार्यक्रम को मंचासीन अतिथियों ने संबोधित किया साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री नवीन चंद्र शुक्ला ने आगामी कार्य योजना से सभी पदाधिकारी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार जगत शर्मा ने किया तथा आभार डॉक्टर मयंक ढ़ेंगुला ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी तथा राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
