बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
- छात्र/छात्राओ को सम्मानित करना उन्हें ऊर्जा से भर देता है -डॉ मिश्रा
दतिया । विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण जैसे कार्यक्रम छात्र/छात्राओं में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं।आज के बच्चे हमारे राज्य और हमारे देश का भविष्य हैं।आज में जिन शानदार चेहरों को देख रहा हूँ और पुरुस्कृत कर रहा हूँ और जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है बे बड़े होकर निश्चत रूप से कल हमारे देश के प्यारे होनहार नागरिक होंगे।कोई डॉ कोई इंजीनियर कोई जज कोई शिक्षक कोई आई ए एस/आई पी एस कोई एडवोकेट बनकर अपने माँ बाप के साथ देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। यह बात आज शाशकीय उत्कृष्ट उच्चतर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक -1 दतिया में मुख्यअथिति के रूप में पधारे मध्यप्रदेश शाशन के पूर्व गृह मंत्री माननीय डॉ नरोत्तम ने छात्र छात्राओं एवं शिक्षा जगत के लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 40 छात्र/छात्राओं को भिन्न 2 छेत्रों में स्थान प्राप्त करने पर मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये एवं 32 छात्र/छात्रओं को साईकल वितरित की। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि प्रिय छात्र एवं छात्रओं में आपके लिए ही यहां आया हूँ आप बड़े होकर बड़ी सफलता, नाम और शोहरत के साथ साथ उच्च मानवीय मूल्यों को प्राप्त करेंगे। यह बात उन्होंने विद्यालय के वार्षिक पुरस्कार एवं साईकल वितरण समारोह में मुख्यअथिति की आसंदी से बोलते हुए कही।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक शुक्ला ने माननीय डॉ नरोत्तम मिश्रा के सम्मान में स्वागत भाषण देते हुए कहा कि माननीय आप आम आदमी की पीड़ा को जीते हैं ।आपके पास शब्दों के लिबास नही है।बनावटी मुखोटे नही हैं।आपमे एक अडिग और अटूट आत्म विश्वास है।जो किसी भी चुनोती से जूझने के लिए तैयार है उन्होंने डॉ मिश्रा के सम्मान में यह पंक्तियां पड़ी।
इरादा नेक रखकर कोशिशें करना, इंतजार की डगर लंबी नही होती।
सुबह का सूर्य यह संदेश देता है। कि अंधेरे की उमर लंबी नही होती।
इस कार्यक्रम को विशिष्ट अथिति के रूप में मौजूद सीनियर एडवोकेट राजेन्द्र तिवारी जी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अनूप गोस्वामी जी ने किया इस अवसर पर मंचासीन अथितियों में डॉ मिश्र जी के अलाबा एडवोकेट राजेन्द्र तिवारी,बीजेपी अध्यक्ष रघुवीर कुशबाह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला,उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना,नगर अध्यक्ष पुनीत टिलवानी,उपाध्यक्ष कालीचरणल कुशवाह,डॉ रामजी खरे,भानुठाकुर,मोहन पठबा,अनिल भार्गव, जगत शर्मा ,प्रताप दियाFकुश,ब्रजेश यादव,पार्षद यादव,आदि मंचासीन रहे। इस अवसर पर राजपत्रित अधिकारी संघ के पूर्व प्रतिय प्रवक्ताI श्री ,क कांत sharma श्री बी के पटवा,डॉ राममोहन जी,प्राचार्य लक्ष्मण पैक्raa, श्रीकांत त्रिपाठी, श्री गदीश पांचाल जी,,निलय दुबे श्री मुकेश शर्मा जी,दतिया का सम्पूर्ण, शिक्षा जगत, उत्कृष्ट विद्यालय का समस्त स्टाफ,महिला शक्ति एवं बड़ी संख्या में छात्र,एवं छात्रायें उपस्थित रहीं।
