शरद अग्रवाल दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विभाग में आयुष्मान कार्ड धारकों के नि:शुल्क ऑपरेशन किये जा रहे हैं। 3 फरवरी को शंभू अहिरवार पिता मायादीन उम्र 65 वर्ष का कूल्हे का नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। हड्डी रोग विभाग अध्यक्ष डॉक्टर आर.के धमनिया द्वारा बताया गया कि यह ऑपरेशन सफलता पूर्वक हो गया है। जिसमें एनेस्थेटिक डॉ संजय मौर्य, स्टाफ आराधना चतुर्वेदी की महत्पूर्ण भूमिका रही। इस ऑपरेशन का बाहर प्राइवेट अस्पतालों में एक लाख रुपए तक का खर्चा आता है। क्योंकि इसके इंप्लांट बहुत महंगे आते हैं मगर आयुष्मान कार्ड होने की वजह से इंप्लांट नि:शुल्क प्राप्त हो जाते है। डॉ धमनिया द्वारा बताया गया कि जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विभाग में आयुष्मान कार्ड धारकों के 5–6 ऑपरेशन प्रति सप्ताह हो रहे हैं । सुमेर श्री फाउंडेशन के द्वारा भी सप्ताह में एक ऑपरेशन का इंप्लांट नि:शुल्क मरीजों को दिया जाएगा। जिससे उनका ऑपरेशन भी नि:शुल्क हो सके।
