बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
समथर (झांसी) – कस्वा समथर में मंदिरों से लेकर सभी विद्यालयों में वसंत पंचमी पर्व पर बड़े श्रद्धाभाव से सभी ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। सर्वप्रथम मंदिरों व विद्यालयों में पं शास्त्रियों द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चारण सहित मां सरस्वती का घी दूध दही आदि से अभिषेक करवाया गया। इसके उपरांत कथा व सुन्दरकाण्ड का पाठ कर हवन पूजन व आरती की गई। विधालय के प्रधानाचार्यों ने गुरुजन भाईयों सहित चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।हवन पूजन समापन होने के पश्चात।बच्चों को प्रसाद वितरण किया। महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में, भगवत नारायण तिवारी ने, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में नरेंद्र वादल ने, रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाईस्कूल में अमित बसेड़िया ने, जी डी मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल में प्रमोद व्यास ने सभी विद्यालयों के गुरुजनों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना व आरती कर उनके चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर जी डी मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों को शिक्षा प्रदान करने वाले गुरुजनों एवं शिक्षा ग्रहण करने वाले विधार्थियों के जीवन में वसंत पंचमी पर्व का बहुत महत्व है। आज के दिन सारे जगत में ज्ञान प्रदान करने वाली मां सरस्वती की आराधना एवं पूजा अर्चना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।एवं उज्जवल भविष्य की प्राप्ति होती है।हम अपने गुरुजन भाईयों सहित हर बर्ष जगत जननी मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं आराधना कर अपने विघालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
