बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । कबरई थाना क्षेत्र के अलीपुरा गांव में एक नवविवाहित दंपति ने खाना बनाने के विवाद में दो बार आत्महत्या का प्रयास किया। योगेंद्र और करिश्मा की शादी को डेढ़ साल हुए हैं। घटना उस समय हुई जब योगेंद्र ने घर आकर करिश्मा से खाना बनाने को कहा। करिश्मा के मना करने पर दोनों में खूब विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की ठान ली। सौभाग्य से पिता वृंदावन को समय रहते खबर मिल गई और वह दोनों को रेलवे ट्रैक से वापस घर ले आए। पिता के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और जैसे ही पिता गौशाला में गौवंश की देखभाल के लिए गए, दोनों में फिर विवाद हुआ और इस बार दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
वर्तमान में दोनों की हालत गंभीर है और जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। पिता वृंदावन ने बताया कि उनके बेटे और बहू में आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता है। इस घटना से पूरा परिवार चिंतित है। डॉक्टर्स दंपति की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Please follow and like us:
