बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया। हर समय हर काल में हमें हमारे ग्रंथों ने सचेत किया है कि हम किसी भी प्रकार का कार्य ऐसा ना करें जिससे समाज में हमें शर्मिंदा होना पड़े चाहे वह हमारी चरित्रहीनता हो या किसी भी प्रकार का नशा करने की आदत क्योंकि नशा समाज एवं परिवार के लिए नाश की जड़ ही नहीं सर्वनाश की जड़ है। उक्त विचार अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि आज हम सब विकासशील वातावरण में रह रहे हैं आज समस्त सुविधाएं हमारे सर्वांगीण विकास के लिए उपलब्ध है परंतु जो व्यक्ति नशा करता है वह इन सभी चीजों से वंचित हो जाता है और हमारे विकास में एक बाधक के रूप में सामने खड़ा होता है। इससे हम सबको यह प्रेरणा लेना चाहिए कि हम किसी भी प्रकार का नशा अपने जीवन में नहीं करें आज मध्य निषेध दिवस के दिन हम सबको यह संकल्प लेना ही होगा कि हम सुधरेंगे जग सुधरेगा। इस ध्येय को हमें चरितार्थ करना होगा तभी हमारा मानव शरीर समाज के लिए परिवार के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा समर्पण नशा मुक्ति केंद्र पर आयोजित यह आयोजन गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित मध्य निषेध संकल्प दिवस के अंतर्गत हुई संगोष्ठी में किया गया। संगोष्ठी का विषय था युवाओं में बड़ती नशा की लत और निदान इस अवसर पर विभिन्न विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए और सुझाव दिए। आयोजन में विशिष्ट अतिथि जनसंपर्क अधिकारी निहारिका मीणा ने कहा कि व्यक्ति वही उत्कृष्ट होता है जो समाज के लिए एक दिशा प्रदान करें हमें जीवन में एक प्रण लेकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्र ने कहा कि आप सब एक उदाहरण बनकर समाज के लिए कार्य करे साथ ही नशा मुक्त मित्र बनकर प्रेरणा दें। संस्था के संचालक श्री संजय भार्गव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें आत्म निर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका रखनी चाहिए और वह तब संभव है जब हमारा मन तन स्वस्थ हो।इसी अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए सामाजिक न्याय विभाग से विनोद मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की हमें सदैव अपने कर्तव्य की ओर चलना चाहिए तभी हमें सफलता मिलेगी उन्होंने मधुकर मिश्र के गीत अगर चल सको तो स्वयं ही चलो तुम सफलता तुम्हारे चरण चूम लेगी के उदाहरण देते हुए उपस्थित सभी हितग्राहियों को प्रेरणा प्रदान की। खेल विभाग के समन्वयक संजय रावत, और समग्र समन्वयक नरेंद्र दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि कमलेश भार्गव जी को स्थानांतरण पर सम्मानित किया गया। अंत में सभी लोगों ने नशा मुक्त दतिया नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली और संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए। संस्था समर्पण नशा मुक्ति केंद्र की ओर से प्रशांत तिवारी, कृष्ण कनोडिया, पंकज शर्मा ,कपिल शर्मा ,अमीश पटेल, विनोद दुबे ,देव परिहार ,ऋषभ पांडे, गोपाल पांडे संस्था से जुड़े एवं संस्था में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे। आभार व्यक्त नरेंद्र दुबे ने किया।महात्मा गांधी की पुन्य तिथि पर आज मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम की शुरुआत बस स्टैंड पार्क से हुई जहां लोगो को श्री राजेश कतरोलिया ने नशा छोड़ो योग करो सिखाया वही बस अड्डे पर राधाबल्लभ मिश्रा बस यूनियन अध्यक्ष ने कन्डेक्टर ड्राइबर आदि को नशा मुक्त होकर बाहन चलाने को प्रेरित किया। एक आयोजन दतिया स्टेडियम में मानव श्रृंखला खिलाड़ियों ने बनाकर प्रस्तुत की। जिसका संयोजक संजय रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम का पूर्ण आयोजन में मुरारी लाल, शैलेन्द्र खरे, जयराम पटवा, आकांक्षा रावत, अर्चना जाटव, राजेश कतरोलिया आदि का सहयोग रहा।
