बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
शरद अग्रवाल दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/बड़ामलहरा/नगर में संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ा मलहरा में दिन बुधवार को कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया l जिसमें अतिथियों ने छात्रों को मार्गदर्शन देने के लिए सादर आमंत्रित किया गया जिसमें छात्राओं को अपने विकल्पों के बारे में गहराई से जानकारी होनी चाहिए, अन्यथा वह ऐसे करियर में फंस सकता है जो उसके लिए नहीं बना है। छात्रों को पेशे में विभिन्न विकल्पों और उनके द्वारा चुने गए विषय के आधार पर उनके द्वारा चुने जा सकने वाले पाठ्यक्रमों के बारे में अवगत कराया गया। छात्रों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का भी उन्होंने उत्तर दिया। यह सत्र बेहद समृद्ध और रोचक था। मनीष वर्मा ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ ब्यूटीपार्लर के विषय के बारे में जानकारी दी जो भविष्य में सफल रोजगार साबित हो रहा है l
आमंत्रित अतिथियों में शिक्षा विभाग के विकास खंड अधिकारी श्री सुंदर लाल प्रजापति, श्री अंकुर तिवारी प्राचार्य , अरविंद ,पंकज अहिरवार कृष्णा विश्वविद्यालय मनीष वर्मा वर्षा ब्यूटी पार्लर छतरपुर आशीष जी पवन मिश्रा रविंद्र सिंह , शिवम असाटी , शैलेंद्र जैन सभी के माध्यम से छात्राओं को उनके भविष्य उज्जवल हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार तिवारी जी के मार्गदर्शन में व्यावसायिक प्रशिक्षक आयुष जैन आईटी ट्रेड एवं श्री मतीरश्मि असाटी ब्यूटी ट्रेड द्वारा स्कूल में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के महत्व एवं गतिविधि के बारे में बताया
सत्र का समापन कार्यक्रम का संचालन कर रहे अरुण जैन ने पधारे सभी अतिथियों को उनके बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों के सफल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों और छात्रों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।
