
बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
झाँसी- मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) श्री नीरज भटनागर के नेतृत्व में झांसी मंडल द्वारा बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (BDU) बैठकों के माध्यम से मालभाड़ा क्षेत्र में निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। नियमित मार्केटिंग प्रयासों के फलस्वरूप M/s Infinity India कंपनी ने झांसी मंडल के कबरई (KBR) स्टेशन से सोनिक (LKO डिवीजन) तक पहली बार 53 BOBYN वैगनों में गिट्टी लोडिंग के लिए इंडेंट दिया है।
कंपनी ने झांसी मंडल को आश्वस्त किया है कि वे प्रति माह 4-5 रैक लोड करेंगे, जिससे झांसी मंडल को मासिक ₹90 लाख का मालभाड़ा राजस्व प्राप्त होगा। यह पहल वित्तीय वर्ष 2024-25 के मालभाड़ा राजस्व और लोडिंग लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी।
इसके अतिरिक्त मंडल द्वारा पेट्रोलियम ढुलाई में भी अभूतपूर्व 20.84% की वृद्धि दर्ज की है I झांसी मंडल ने पेट्रोलियम उत्पादों (POL) की ढुलाई में वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में 2024-25 में 20.84% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। मंडल द्वारा जहाँ वित्तीय वर्ष 2023-24 में 803 रैक लोड कराये वहीँ वर्तमान वित्तीय वर्ष में 937 रैक डील किये गए, जिनसे पिछले वित्तीय वर्ष प्राप्त राजस्व रु. 201/- करोड़ के परिपेक्ष्य में इस वित्तीय वर्ष सामान अवधि में 244 करोड़ का राजस्व अर्जित हुआ I
यह वृद्धि रेलवे की प्रभावी मालभाड़ा नीति, औद्योगिक साझेदारी और कुशल लॉजिस्टिक्स प्रबंधन के कारण संभव हुई है।
झांसी मंडल निरंतर मालभाड़ा क्षेत्र में नए व्यावसायिक अवसरों को तलाशते हुए, राजस्व और लोडिंग लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।