झाँसी- सेनानी महोत्सव के अंतर्गत सिमरधा नरसिंह मंदिर प्रांगण में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पं सतेंद्र शास्त्री द्वारा कौरव पांडव वंश का वर्णन करते हुए महाराज पारीक्षत की कथा सुनाई,उन्होंने बताया की पारीक्षत की भांति ही प्रत्येक मानव को सातवें दिन ही मृत्यु लोक छोड़कर जाना पड़ता है आठवां दिन किसी को नहीं मिलता है भागवत कथा पारीक्षत श्रीमती कुमारी भानुप्रताप राजपूत ने कथा विश्राम के बाद पुराण की आरती की झुंडनलाल वर्मा,जगदीश सहाय तिवारी,नरेंद्र राजपूत,लल्ला राजपूत,शंकर राजपूत,रामकुमार तिवारी,लक्ष्मीप्रसाद राजपूत,सूर्यप्रताप,शाहरुख खान,प्रमोद राजपूत,मूलचंद्र राजपूत सहित तमाम माताओं ने कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित किया।
Please follow and like us:
