रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)।मुहल्ला नारायणपुरा में पीताम्बरा माई के स्थान पर महिला मण्डल की ओर चल रही देवी भागवत महापुराण की नगर भ्रमण यात्रा कराई गई,जिसमें जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। कथा वाचक पं सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने देवी महापुराण की कथा सुनाते हुए भौमासुर के उद्धार की कथा सुनाई।उन्होंने कहा कि आदिशक्ति देवी भक्तों की रक्षा करने एवं दुष्टों के संहार को करने विभिन्न रूपों में अवतार लेती है।भक्तों की सारी मनोकामना माता रानी की आराधना से पूरी होती है।बाल विदुषी कथा वाचिका प्रतीक्षा चतुर्वेदी ने प्रवचन के माध्यम से भक्ति ज्ञान एवं वैराग्य की कथा सुनाई।
कथा में संगीत पर ऑर्गन पर सतीश पटेल,ढोलक पर धर्मेंद्र, पैड पर सोनू नामदेव ने संगत की।कथा का मूल पाठ पं सत्येन्द्र शास्त्री रौनी ने किया।कथा की आरती मुख्य यजमान पूर्व प्रधान अध्यापिका इंद्रा खरे ने की।
इस मौके पर करन सिंह जूदेव, राजा केशवेन्द्र सिंह चौहान,महिला मण्डल की पार्वती परिहार,रंजना तिवारी,संतोषी पांचाल,मालती गुप्ता,पुष्पा परिहार,राम सिया,गायत्री पांचाल,ऊषा कुशवाहा,ममता देवी ,
चंद्रप्रकाश चौरसिया,चन्द्रभान सिंह चंदर,प्रदीप तिवारी ,अंशु तिवारी,सत्यप्रकाश द्विवेदी चन्द्रभान लल्ला, आदि उपस्थित रहे।
29 जनवरी को निकलेगी कलश यात्रा-देवेंद्र घोष
गुरसरांय मातवाना के खेरापति मंदिर पर कल से प्रारंभ होने वाली कथा की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं कथा संयोजक नाल वादक देवेंद्र घोष ने बताया कि कल 29 जनवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी ।इसी के साथ कथा परीक्षित श्रीमती विद्या देवी एवं पूर्व अध्यापक लक्ष्मी नारायण सिंह घोष के संयोजन में 29 तारीख से प्रारंभ होकर 5 जनवरी तक कथा चलेगी जिसमें कथा व्यास ज्योतिषाचार्य पंडित भगवत नारायण समाधिया कथा का वाचन करेंगे।
