रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय(झाँसी)। 28 जनवरी मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर गरौठा अवनीश कुमार तिवारी नगर पालिका प्रशासन की ओर से अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार,गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया पार्षद स्वास्थ विभाग की ओर से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर के साथ स्वच्छता,स्वास्थ सेवाएं और गोवंशो को पूरी तरह संरक्षणता के लिये कई वार्डों में निरीक्षण कर साफ-सफाई प्रतिदिन समय से कराने को निर्देशित किया हालाकि उन्होंने वार्ड नंबर 1 व 2 में निरीक्षण दौरान सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त पाई इसके बाद वह गुरसरांय नगर के कान्हा गौशाला में भी निरीक्षण करने पहुँचे जहाँ गौशाला के संचालन कर रहे स्टाफ की बेहतरीन व्यवस्था के लिए सराहना की साथ ही निर्देशित किया गौवंशो को समय से खानपान की व्यवस्था के साथ मौसम अनुशार संरक्षणता प्रदान की जाये इसके बाद डिप्टी कलेक्टर गरौठा अवनीश कुमार तिवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय पहुँचे जहाँ अस्पताल में मरीजों से उनका हाल चाल पूछा इस दौरान उनका फोकस मरीजों को अस्पताल से चिकित्सा सेवा और दबाये नि:शुल्क उपलब्ध कराने को जहां रहा वही डॉक्टरों व सम्बंधित स्टाफ के द्वारा समय से चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करायी जाये यहां पर स्वास्थ्य विभाग की सभी व्यवस्थाएं चौकस मिलने पर उन्होंने चिकित्सा अधिकारी से लेकर महिला स्टाफ की ड्यूटी देखते हुये सराहना की।
