रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय(झांसी)। तत्कालीन थानाध्यक्ष गुरसरांय रहे जो कि वर्तमान में झांसी पुलिस मुख्यालय में एसएसपी लीडर का काम देख रहे इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी को सराहनीय सेवा के लिए महानिर्देशक उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सराहनीय सम्मान सेवा पदक से सम्मानित किए जाने पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह द्वारा उन्हें उत्कृष्ट सेवा मेडल लगाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर मंडलायुक्त झांसी विमल कुमार दुबे,डीआईजी झांसी केशव कुमार चौधरी,जिलाधिकारी झांसी अविनाश कुमार,एसएसपी झांसी सुधा सिंह सहित प्रशासन की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड के अवसर पर सम्मानित किया गया है। उनके इस सम्मान से गुरसरांय समेत जनपद के लोगों ने जहां प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी को गुरसरांय में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन व बुद्धजीवी वर्ग आदि ने शीघ्र ही सम्मानित करने का फैसला लिया है। इस मौके पर अखिलेश तिवारी ने कहा कि जिले की पुलिस कप्तान सुधा सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी झांसी सदर रामवीर सिंह को भी गुरसरांय भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर फूल सिंह परिहार,हरिशचन्द्र नायक,आयुष त्रिपाठी,सोम मिश्रा,कौशल किशोर,संदीप श्रीवास्तव,आशुतोष गोस्वामी,शौकीन खान,सार्थक नायक,कुलदीप यादव आदि उपस्थित रहे।
