रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। पीडीए समाजवादी पार्टी की महापंचायत में आज 27 जनवरी को गुरसरांय में कार्यकर्ताओं का भारी जन सैलाब उमड़ पडा़। विधानसभा क्षेत्र गरौठा कि इस बैठक की अध्यक्षता संजय पटेल ने की और बतौर मुख्य अतिथि सपा के प्रांतीय नेता और गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि आज उपस्थित कार्यकर्ताओं और भारी जनसैलाब से यह साबित हो गया है की किसान,मजदूर,नौजवान विकास जनकल्याणकारी योजनाओं से लेकर कानून व्यवस्था से बुरी तरह तंग आ गई है किसानों को खाद से लेकर अपनी उपज मूंगफली का वाजिब मूल्य नहीं मिला है तो दूसरी ओर विकास काम पूरी तरह ठप्प हो गए हैं जुझारपुरा बहुउद्देशीय बांध परियोजना को पूरी तरह रोक दिया गया है तो सड़कों की पूरे क्षेत्र में खस्ता हालत है इस प्रकार सभी योजनाएं सिर्फ और सिर्फ दिखावा साबित हो रही है जिसके चलते आज जनता बुरी तरह परेशान है उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जाति धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत और विकास के रास्ते पर चलने के लिए हर संघर्ष को तैयार होकर काम करना होगा को लेकर कार्यकर्ताओं को सफलता के लिए कई मंत्र दिए। इस दौरान संचालन इकराम खान ने किया तथा वक्ताओं में डॉक्टर रविंद्र प्रकाश अड़जरिया, रमाशंकर मोदी पूर्व पालिका अध्यक्ष गुरसरांय,जनक सिंह गौर,सूरज माते गुरसरांय आदि प्रमुख रहे। इस दौरान बृजपाल सिंह उर्फ कल्लू गौर प्रधान प्रतिनिधि कुरैठा,लखन गुप्ता, दीपक यादव पार्षद,कश्मीर सिंह घोष,दिव्वन यादव,मोती पाल,अशोक मिश्रा,अश्वनी पस्तोर, संदीप कोठारी, मानवेंद्र यादव,शिशुपाल सिंह दादा,लोकेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
