बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया।दतिया में नहर फूटने से खेत में घुसा पानी,महिला किसान की फसल नष्ट,सीएम एवं जिला प्रशासन से लगाई सहायता की गुहार,मध्य प्रदेश सरकार जहां एक और महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान को लेकर बात करती है लेकिन उन्ही के प्रदेश में इन दावो की धज्जिया उड़ती नजर आती है।दतिया जिले में स्थित सोनागिर क्षेत्र में डगरा कुआँ गांव में महिला किसान श्रीमती मालती शर्मा के खेत में सिंध नहर परियोजना की नहर फूटने से पानी खेत में चला गया जिससे उसकी फसल नष्ट हो गई,फसल नष्ट होने से महिला किसान मालती शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं दतिया जिला प्रशासन व शिवपुरी जिले के सिंध नहर परियोजना प्रशासन से फसल के नुकसान को लेकर सहायता की गुहार लगाई,किसान महिला मलती शर्मा ने बताया कि उनके खेत निकट नहर के किनारे स्थित है।सिंचाई विभाग द्वारा नहर में पानी छोड़ा गया था,नहर खोले जाने से पानी की अधिकता से नहर की पटरी टूट गई।इससे खेतों में पानी भरने से फसल जलमग्न हो गई। अत्याधिक पानी के कारण किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद होने से लाखों रुपये की क्षति हुई है। किसानों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि नहर की पटरी टूटने की सूचना देने के कई घंटे बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने नहर को बंद किया, यदि सूचना पर ही नहर को बंद कर दिया जाता तो किसानों की फसलों में कम नुकसान होता।पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।हालांकि गरीब बेवस लाचार मालती शर्मा जिनका कोई नहीं सिर्फ खेती उनके जीवन ने अपने का माध्यम थी वह भी नहर की पानी से बर्बाद हो गई अब देखने वाली बात होगी कि आखिर प्रदेश के मुख्यमंत्री की इस बहन की समस्या का होगा समाधान या ऐसे वादों और आश्वासन से दबती चली जाएगी इस बेबस महिला की आवाज।वही जब मीडिया द्वारा सिंध नहर परियोजना अधिकारी से बात की तो उन्होंने फसल के नुकसान को लेकर सहायता का आश्वासन दिया।
