महोबा । स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन वीर भूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महोबा में जनप्रतिनिधियों की उपस्तिथि में संपन्न हुआ।
इस मौके पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा घरौनी के इलेक्ट्रॉनिक वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया तथा माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा लाभार्थियों से किए गए संवाद कार्यक्रम का भी अवलोकन किया गया।
तत्पश्चात मा मुख्यमंत्री जी के घरौनी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया ।
इसके पश्चात जनपद के विभिन्न लाभार्थियों को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जे. पी. अनुरागी, पूर्व सांसद श्री गंगाचरण राजपूत, जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी द्वारा अपने हाथों से घरौनी वितरित की गई तथा लाभार्थियों को घर के मालिकाना हक मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि घर का मालिकाना हक / वैध प्रपत्र मिलने से अब किसी प्रकार का झगड़ा आदि नहीं हो सकेगा तथा जरूरत के समय में लोगो को ऋण भी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव-गांव तक नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों ,महिलाओं, युवाओं,गरीबों के हित में अनेक योजनाएं लागू की गयी हैं, जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने लोगों को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया
घरौनी वितरण कार्यक्रम में जनपद के कुल 04 ग्रामों (जिनमें तहसील महोबा के ग्राम पवा , तहसील चरखारी के ग्राम वरदा, लुहारी एवं तहसील कुलपहाड़ के ग्राम रूरी खुर्द ) में डिजिटल घरौनी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता एवं नशामुक्त की शपथ दिलायी।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष महोबा डॉ संतोष चौरसिया,अध्यक्ष हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक श्री चक्रपाणी त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल, सीडीओ श्री हरेंद्र कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री राम प्रकाश, एडीएम न्यायिक श्री शिशिर कुमार, एडीएम नमामि गंगे श्री मोईनुल इस्लाम तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Please follow and like us:
