बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया। रविवार को क्षत्रिय समाज द्वारा हरदौल भवन ग्वालियर रोड दतिया पर मकर संक्रांति पर्व एवं क्षत्रिय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ,विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराजा साहब दतिया अरुणादित्य देव एवं महाराजा साहब अर्की स्टेट (हिमांचल प्रदेश) हर्षवर्धन सिंह जूदेव की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथियों की मुख्यद्वार पर ढ़ोल ढमाकों के साथ अगवानी रेवेन्द्र सिंह परमार गिन्नी राजा एवं वरिष्ठ पत्रकार रवि ठाकुर ने कु तथा फूल मालाएं पहनाकर क्षत्रिय युवाओं ने जोरदार स्वागत किया।इसके पश्चात अतिथियों को मंचासीन कराया गया। क्षत्रिय समाज की ओर से अतिथियों को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को शिवाजी राजा गुलमऊ ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया, विशिष्ट अतिथि महाराजा साहब दतिया अरुणादित्य देव को बलवीर सिंह पठारी एवं महाराजा साहब अर्की स्टेट (हिमांचल प्रदेश) हर्षवर्धन सिंह जूदेव को बृजेन्द्र सिंह परमार ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात क्षत्रिय समाज की ओर से राघवेंद्र सिंह बुंदेला, रिंकू बुंदेला, डिग्गी राजा पूर्व पार्षद, टिंकू राजा पूर्व सरपंच छता, अमन राज बुंदेला,अक्षय राजा परमार, शिवाजी राजा नोनेर, जितेंद्र सिंह बुंदेला बिलोनी, गगन राजा एवं रुद्र राजा परमार ने बड़ी माला से अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात दिनेश प्रताप सिंह बच्चू राजा ने अतिथियों को भगवान श्रीराम का चित्र स्मृति चिन्ह भेंट किया।कार्यक्रम का संचालन पत्रकार शैलेंद्र सिंह बुंदेला ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ नरोत्तम मिश्रा जी ने क्षत्रिय बन्धुओं से मुलाकात कर उन्हें तिली की गजक खिलाकर मकर संक्रांति की बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लाखन सिंह परमार धीरपुरा,मंगल सिंह परमार कटीली, राजकुमार सिंह बुंदेला,गोविंद सिंह भयाऊ साहब, आरपी सिंह बुंदेला,वीपी सिंह बुंदेला एडवोकेट, नारायण सिंह बुंदेला पठारी, महेंद्र सिंह परमार वदनपुर,नरेंद्र सिंह परमार निन्नी राजा, प्रतिपाल सिंह परमार वकील दाऊ जिगना, बृजेन्द्र सिंह बैस, रन्नू राजा परमार, राज सिहं बुंदेला,रिपुंजय सिंह बुंदेला, मान्धाता सिंह परमार ओरीना, शिवाजी राजा परमार राव साहब, राजन राजा परमार, भानेन्द्र सिंह चौका वाले, मुन्ना राजा बापा साहब, बिक्की राजा, पुखराज सिंह बुंदेला, बब्बू राजा परमार पूर्व सरपंच नोनेर, चंद्रपाल सिंह बुंदेला,भूपेंद्र सिंह परमार, महेंद्र सिंह परमार, नरेंद्र सिंह परमार कैरूआ वाले, पुष्पेंद्र सिंह परमार जनोरी, सामंत सिंह चौहान पठारी, महिपाल सिंह पठारी, शिवा राजा बुंदेला बड़ोनी, यशोवर्धन सिंह बुंदेला बड़ोनी, लोकेंद्र सिंह बुंदेला बड़ोनी, सुरेंद्र सिंह बुंदेला, धर्मेंद्र सिंह परमार कटीली, राजा भैया नूनवाहा, राजेंद्र सिंह ओरीना, ओमकार सिंह चौहान पठारी, विवेक सिंह सिकरवार बिलोनी, हनुमंत सिंह चौहान बिलोनी, जगदीश सिंह सिकरवार बिलोनी, राजेन्द्र सिंह सिकरवार बिलोनी, प्रमोद सिंह चौहान बिलोनी, सुमित सिंह चौहान नोनेर, गोविंद सिंह परमार दतिया, अरविंद सिंह परमार, जितेंद्र सिंह परमार, विक्रम सिंह भदौरिया, जंडेल सिंह बुंदेला, सुरेंद्र सिंह चन्देल पठारी, आदि सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज बंधु उपस्थित रहे।
