गुरसरांय (झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में फार्मासिस्ट की भारी कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं यहां तक की डॉक्टरों को भी कभी-कभी दवा वितरण करना पड़ता है और यहाँ पर गरौठा, टहरौली क्षेत्र के मरीजों से लेकर दुर्घटना में घायल के साथ-साथ महिला विशेषज्ञ डॉक्टर होने से बड़ी संख्या में महिलाएं भी इलाज के साथ-साथ प्रसव आदि चिकित्सा के लिए आती हैं ऐसे में यहां प्रतिदिन हजार के अल्ले-पल्ले मरीजों की संख्या आती है जिससे पिछले दो दिनों से लगातार देखा जा रहा है कड़ाके की धूप में मरीजों और तीमारदारों की घंटो घंटो लाइन बाहर लगी रहती है और अभी कुछ दिनों से तो यहाँ पर तैनात फार्मासिस्ट भी भाग गया है और लगातार जनता को फार्मासिस्ट नियुक्ति न होने से और एएनएम आदि की हड़ताल होने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं और जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के संज्ञान में बात होने के बाद भी व्यवस्था न बनाए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। नगर व क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी झांसी व शासन से इस संबंध में जल्द व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है।
