गुरसरांय (झांसी)। समीपस्थ ग्राम अतरसुआं थाना गुरसरांय,तहसील टहरौली में 10 अक्टूबर को दिन के 2:00 बजे लगभग जानवरों के बेड़ा में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से कोहराम मच गया। इस घटना में एक दुधारू गाय की जहां दर्दनाक मौत हो गई है। वही बड़ी मात्रा में रखा भूसा भी जलकर खाक हो गया।विस्तृत जानकारी के मुताबिक ग्राम अतरसुआं निवासी गौरव पटेल पुत्र हल्कू राम पटेल के घर के पास में जानवरों के बेड़ा मैं विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे धुआ लपटै उठने लगी तो गांव वालों ने शोरगुल मचाते हुए उक्त जानवरों के बेड़ा में पहुंचे साथ में जानवरों के बेड़ा का मलिक गौरव पटेल भी वहां पहुंचा और आनन-फाफन दरवाजे का ताला खोलकर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में लोग जुट गए लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक आग से तड़प तड़प कर गाय की मौत हो गई और भूसा भी कुछ जल गया। इसी दौरान डायल 112 पुलिस थाना गुरसरांय से मौके पर पहुंच गई जिसमें कांस्टेबल दीपक कुमार के साथ तैनात टीम ने भी आग बुझाने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदीश पटेल ने भी आग बुझाने में गांव वासियों के सहयोग किया जो सराहनीय रहा और पूरी तरह आग पर काबू पा लिया गया और गांव में बड़ा हादसा टल गया लेकिन गाय की इस घटना में दुखद मौत से गांव वासी बुरी तरह दुखी दिखाई दिए।
