गरौठा – भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि माननीय श्री राजीव अहिरवार (राजू भैया) ने आज ग्राम पंचायत खेरी पहुंचकर जन चौपाल में हिस्सा लिया।
#जन चौपाल के दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से आत्मीयता के साथ संवाद किया और एक-एक करके सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा और किसान मौजूद रहे।
#चौपाल में दर्जनों किसानों ने गांव की मुख्य समस्याओं को उनके समक्ष रखा। किसानों ने बताया कि गांव में बिजली की अनियमित आपूर्ति, पेयजल की समस्या और सीसी सड़क व नाली निर्माण न होने से काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा कुछ किसानों ने खेतों तक जाने वाले रास्ते और आवारा पशुओं की समस्या भी बताई।
#सभी समस्याओं को सुनने के बाद माननीय सांसद प्रतिनिधि श्री राजू भैया ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका *शीघ्र ही निदान कराया जाएगा*। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी ग्रामीण समस्या से परेशान न रहे।
