गुरसरांय (झांसी)। वन विभाग गुरसरांय वन्य प्राणी सप्ताह के अन्तर्गत आज दिनाक 6 अक्टूबर 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुरा में स्थानीय वासियो एवं बच्चो के साथ वन्य जीवों की पर्यावरण में उनकी उपयोगिता एवं प्रोटेक्शन के सम्बंध में एक जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा स्कूल के बच्चो की ड्रॉइंग प्रतियोगिता कराई गई और प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले बच्चो को ट्राफी एवं अन्य सभी प्रतिभागी बच्चो को पेन देकर पुरस्कृत किया गया।वन विभाग गुरसरांय वन विभाग गुरसरांय रेंज के अधिकारी कर्मचारी जसवंतपुरा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवंम बच्चे तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर ने बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को वन जीवों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की पर्यावरण से लेकर वन जीवों की प्रकृति, और प्राकृतिकता जलवायु की संरचना और सुंदरता मैं विशेष महत्व है इसलिए जन-जन को वन जीवों की सुरक्षा और संरक्षता के लिए जागरूकता से काम करना होगा। इस दौरान शिक्षा विभाग के शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण व ग्रामीण वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी प्रतिनिधि और स्कूली बच्चें मौजूद रहे।
