झाँसी- अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ.नितिन कंसोरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर का औचक . निरीक्षण किया तथा उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति एवं दवाइयो की उपलब्धता स्टॉक में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक औषधीय जीवन रक्षक दबाए एवं साफ सफाई की व्यवस्था अस्पताल परिसर में स्वच्छता को देखा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया एवं सभी .व्यवस्थाओं को गंभीरता से चेक किया वहीं उनको अस्पताल की सारी व्यवस्थाओं का संचालन सुचारू रूप से सही पाया गया .. वही संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने के बाबजूद आकस्मिक एवं इमरजेंसी सेवाएं किसी भी प्रकार की बाधित न रहे सुचारू रूप से चलती रहे उन्होंने ग्राम अमरोख मैं पांच घरों में संचारी दस्तक अभियान के तहत डोर टू डोर विजिट की तथा उन्होंने संचारी रोगों से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया उन्होंने बताया एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति या मनुष्य में सूक्ष्म जीवों वायरस बैक्टीरिया फंगस और परजीवी के कारण संचारी रोग फैलते हैं इस अवसर पर डाँ .माता प्रसाद राजपूत अधीक्षक मौठ डाँ संगुल तिवारी चिकित्सा प्रभारी समथर . डॉ जय देव साईयां कुलदीप यादव मोठ .देवेंद्र सिंह फार्मासिस्ट . पवन कुमार टेक्नीशियन .श्वेता राजपूत स्टाफ नर्स शिखा सुधांशु खरे अशोक बाबू .राम प्रकाश दिशांत सोनी आदि मौजूद रहे .
