गुरसरांय(झांसी) गुरसरांय मंडी की बाउंड्री के बाहर रखी गुमटियों के माध्यम से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत मंडी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन गुमटियों को हटवा दिया। इस दौरान बुलडोजर पीले पंजे की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।मंडी की बाउंड्री के बाहर लंबे समय से दर्जनों गुमटियां रखी हुई थीं, जिनको लेकर अतिक्रमण का मामला सामने आया था। अभियान के दौरान मंडी परिसर के बाहर अतिक्रमण हटाकर स्थान को खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान मंडी प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।इस मौके पर मंडी सचिव गुरसरांय सचिन कुमार श्रीवास्तव,चरन सिंह यादव, प्रकाश नारायण,सुरेश खरे, रविंद्र कुमार रावत, बृजकिशोर कुशवाहा,रवि कुमार, कमलेश कुमार, देवेश नायक सहित पीआरडी कर्मी उपस्थित रहे। बताते चलें गुरसरांय में मंडी के सामने से कोटरा जाने वाली मुख्य सड़क पर कई जगह मड़ोरी के आगे तक अतिक्रमण होने के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग की इस सड़क पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने से जहां अतिक्रमण के चलते जगह-जगह सड़क खराब हो गई है जिसके चलते एक तरफ अतिक्रमण दूसरी तरफ खराब सड़क होने के चलते कई गंभीर दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई है बावजूद इसके पीडब्ल्यूडी विभाग से लेकर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करना लग रहा है अतिक्रमणकारियों को खुली छूट दे रखी है। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से इस संबंध में जनहित व शासन हित में कार्रवाई की मांग की है।
