गुरसरांय (झांसी)। जिले के पुलिस कप्तान विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध छेड़े महा अभियान के तहत डिप्टी एसपी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय की देखरेख में थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी ने अपनी गुरसरांय पुलिस के सब इंस्पेक्टर सिगदार सिंह, कांस्टेबल गौरव शुक्ला, कांस्टेबल सचिन वर्मा ने अभियुक्त परवेज राइन पुत्र शम्मी निवासी मोहल्ला कटरा कस्बा थाना गुरसरांय जनपद झांसी को वाद विवाद कर लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग किए जाने के दृष्टिगत धारा 170 भा०ना०सु०सं० के अंतर्गत गिरफ्तार कर चालान धारा 170/126/135 भा०ना०सु०सं० किया गया है। बताते चलें इन दिनों गुरसरांय पुलिस अपराधियों के विरुद्ध पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रही है।
Please follow and like us:
