गुरसरांय (झांसी)। रामनगर रोड स्थित नहर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार ग्राम खिल्लावारी निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र कृष्ण पाल सिंह (27) अपनी बहन मोनिका के साथ बाइक से गांव से मऊरानीपुर जा रहे थे। इसी दौरान रामनगर रोड नहर के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर करगुवां निवासी मुकेश वंशकार सवार थे।हादसे में शैलेंद्र, मोनिका और मुकेश घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को गुरसरांय अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विपिन बहादुर,अमित निरंजन एवं स्वास्थ्यकर्मी नमन ने प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। इस दौरान आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा एम्बुलेंस के हेमंत मिश्रा पायलट,रविंद्र,कौशलेंद्र की आपातकालीन बेहतरीन सेवाएं उस समय देखी गई जब यह लोग दुर्घटना स्थल से लोगों को गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाएं और फिर रेफर होने पर झांसी ले गए।
